Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे सीपत , तंबोली परिवार ने किया स्वागत

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिशन घर वापसी के प्रमुख तथा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली के निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वैभव तंबोली एवं परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की। तंबोली परिवार की ओर से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर एवं शाल पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान जूदेव ने परिवारजनों से बातचीत कर क्षेत्र एवं संगठन से जुड़े विषयों की जानकारी ली। चर्चा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से आत्मीय संवाद संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। वैभव तंबोली जैसे युवा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा से जमीनी स्तर पर संगठन को और बेहतर तरीके से मजबूत करने में सहयोग मिलता है। वहीं सीपत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव तंबोली ने कहा कि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का हमारे निवास पर आगमन पूरे परिवार के लिए आत्मीय और गौरव का अवसर रहा। उन्होंने परिवारजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उनके सानिध्य से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। इस अवसर पर अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय जवाहर दुबे के सुपुत्र शौर्य दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री सतीश पाटनवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नारायण साहू, भाजयुमो मंडल महामंत्री मिथलेश श्रीवास, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष चन्द्रहास साहू, सह कार्यालय मंत्री दुर्गेश ख़ुसरो एवं आईटी सेल सह संयोजक युवराज सिंह नेटी उपस्थित रहे।

<span style=प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे सीपत , तंबोली परिवार ने किया स्वागत">
आज फोकस में

प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे सीपत , तंबोली परिवार ने किया स्वागत

नयनतारा शर्मा कॉलेज में वार्षिक सेमिनार श्रृंखला का शुभारंभ, हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में वार्षिक सेमिनार श्रृंखला का शुभारंभ, हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

परसदा भरनी में काली उत्सव 2026 की तैयारियां तेज, झांकी-जसगीत-रंगोली प्रतियोगिता में मिलेंगे हजारों के पुरस्कार
आज फोकस में

परसदा भरनी में काली उत्सव 2026 की तैयारियां तेज, झांकी-जसगीत-रंगोली प्रतियोगिता में मिलेंगे हजारों के पुरस्कार

सेक्टर स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम चयनित
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम चयनित

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग  ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार
आज फोकस में

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क
आज फोकस में

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp