Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

जिलेभर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रमों का आयोजन

देवरी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के देवरी स्थित देवी चौरा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। शस्त्र पूजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, शौर्य, साहस और धर्मरक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपनी आराध्य माता के हाथों में शस्त्र देखकर उनकी उपयोगिता और महत्व को समझना चाहिए। शस्त्र केवल युद्ध का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अन्याय के प्रतिकार और निर्बलों की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक हैं। शस्त्र और शक्ति के वास्तविक महत्व को समझना तथा उनके पीछे निहित उद्देश्य को जानना आवश्यक है।

उन्होंने विशेष रूप से बहनों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण से जुड़ें और प्रशिक्षण के माध्यम से शौर्य, आत्मरक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सशक्त होना समाज के लिए महत्वपूर्ण है और प्रत्येक बहन को अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य को पहचानना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, बजरंग दल के विभाग संयोजक सागर पटेल, जिला मंत्री निखिल परिहार, अजीत राय, शिवम साहू, सन्नी अगवानी, विनय पांडे, शनि पटेल, भूपेंद्र चौधरी एवं अभिषेक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान

देवरी स्थित देवी चौरा में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं दुर्गा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की गई।

आयोजन समिति में विनोद गीर, पवनचन्द्र केशरी, नीलम पुरी, उत्तम राय, बृजेश पुरी, कुंवारे लाल, लखन लाल, सूरज लाल, गणेश सैयमा, दिलराज पेन्द्रो, सुरेन्द्र पुरी, सागर पुरी, कांशीराम पुरी, रामशरण पुरी, राजेश पुरी, राजेन्द्र पुरी, दिनेश सारथी, संतोष पुरी एवं सुनील ओट्टी सहित दुर्गा समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

जिलेभर में जारी हैं शस्त्र पूजन के कार्यक्रम

इसी क्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विभिन्न ग्रामों में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति, शौर्य, साहस, आत्मरक्षा एवं धर्मरक्षा के प्रति जनजागरण किया जा रहा है।

संगठन के कार्यकर्ता जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति की सहभागिता से इन कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना तथा नई पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना
आज फोकस में

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान
आज फोकस में

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन
आज फोकस में

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन

<span style=देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।">
आज फोकस में

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा
आज फोकस में

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन
आज फोकस में

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp