Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर रक्षित आरक्षी केंद्र बिलासपुर में शस्त्र पूजन समारोह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर जिले में शांति, सुरक्षा और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर शस्त्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। परंपरा के अनुसार कुम्हड़े की प्रतीकात्मक बलि दी गई। इसके बाद जयकारों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस का जयघोष किया गया। शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने इंसास राइफल से हवाई फायर किया। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परंपरानुसार हवाई फायर किया। इसके बाद पुलिस वाहनों का विधिवत पूजन किया गया।
विजयादशमी के अवसर पर बिलासपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस लाइन सहित जिले के विभिन्न थानों में शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बिलासपुर बनाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने जिलेवासियों और पुलिस परिवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

<span style=विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना">
आज फोकस में

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान
आज फोकस में

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन
आज फोकस में

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।
आज फोकस में

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा
आज फोकस में

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन
आज फोकस में

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp