Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद* – आज विजयदशमी (दशहरा) पर्व के पावन अवसर पर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) गरियाबंद में पूर्ण विधि-विधान और पारंपरिक गरिमा के साथ शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुलिस विभाग के आधुनिक एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों तथा वाहनों का तिलक लगाकर, अक्षत और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया।

शस्त्र पूजन के इस गरिमामयी कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण सिंह उके, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह, एस.डी.ओ.पी. सुश्री निशा सिन्हा एवं रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजा संपन्न होने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।

इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने संपूर्ण पुलिस परिवार, उनके परिजनों तथा समस्त गरियाबंद जिलेवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पुलिस परिवार और जिले की जनता के जीवन में अपार सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है और पुलिस बल सदैव जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना
आज फोकस में

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान
आज फोकस में

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान

<span style=विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन">
आज फोकस में

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।
आज फोकस में

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा
आज फोकस में

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन
आज फोकस में

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp