Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,, 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन उप कमांडेंट श्री कपिल सुधाकर कामड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल समूह योगाभ्यास से हुई, जिसमें विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान विधियों का अभ्यास किया गया। उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामड़ी ने उपस्थित बल कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को संबोधित करते हुए योग को जीवनशैली में अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है

, बल्कि यह मानसिक शांति, अनुशासन और आंतरिक ऊर्जा का स्रोत है, जिसे अपनाकर हम न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी संतुलित बना सकते हैं।”

उन्होंने बल कर्मियों को अपने व्यस्त दिनचर्या में योग के लिए समय निकालने की प्रेरणा दी और योग को तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस आयोजन को और भी खास बना दिया।अंत में उप कमांडेंट महोदय ने सभी प्रतिभागियों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की आशा व्यक्त की।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp