Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संतोषपुरी धाम में विशाल संत समागम, दिसंबर में सत्संग मेले के आयोजन की बनी रूपरेखा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- संतोषपुरी धाम, सिलियारी बाहरा, पतोरा-गुलियारी में 25 अक्टूबर 2026 को विशाल संत समागम एवं बैठक का आयोजन किया गया। सतनाम धर्म प्रचारक संत खुबलाल टंडन बाबा और संत संतोष टंडन बाबा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आगामी सत्संग मेले की तैयारियों, धाम के विकास और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत खुबलाल टंडन बाबा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा की मंगल आरती के साथ हुआ। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे संत समाज के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आरती में सहभागिता की।

25 से 27 दिसंबर तक होगा सत्संग मेला

संत खुबलाल टंडन बाबा के आदेशानुसार संत संतोष टंडन बाबा ने आगामी 25, 26 एवं 27 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक सत्संग मेले की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में सिलियारी बाहरा धाम के विकास, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। संत समाज से मेले की तैयारियों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की गई।

मधुबाला रात्रे ने धाम के विकास में सहयोग का दिया आश्वासन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं क्षेत्र की जनसेविका मधुबाला रात्रे शामिल हुईं। महिला भक्तिनों ने उनका स्वागत किया। अपने उद्बोधन में रात्रे ने संतोषपुरी धाम के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने श्वेत वस्त्र धारण कर बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संतों, माताओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सामूहिक संकल्प और विशेष ध्यान का आयोजन

समागम में संत खुबलाल टंडन बाबा एवं संत संतोष टंडन बाबा के मार्गदर्शन में सैकड़ों संतजनों को सामूहिक संकल्प कराया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे संतजन श्वेत वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही 30 साधु-संतों एवं 20 महिला भक्तिनों द्वारा आधे घंटे का विशेष ध्यान कराया गया। आयोजन में उपस्थित संतजनों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

पूरे संतोषपुरी धाम में सतनाम धर्म, गुरु-भक्ति, सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से संत समाज ने धाम के विकास तथा आगामी सत्संग मेले को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में संत संतोष टंडन बाबा ने समागम में पहुंचे समस्त संत समाज, साधु-संतों, महिला भक्तिनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी सिलियारी बाहरा संतोषपुरी धाम के रविशंकर जांगड़े ने दी।

गुड़ी में तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का समापन, रामभक्ति में डूबे श्रद्धालु
आज फोकस में

गुड़ी में तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का समापन, रामभक्ति में डूबे श्रद्धालु

गरियाबंद में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध
आज फोकस में

गरियाबंद में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान
आज फोकस में

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

शरद उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सिद्ध बाबा के दर्शन को पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु
आज फोकस में

शरद उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सिद्ध बाबा के दर्शन को पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु

<span style=संतोषपुरी धाम में विशाल संत समागम, दिसंबर में सत्संग मेले के आयोजन की बनी रूपरेखा">
आज फोकस में

संतोषपुरी धाम में विशाल संत समागम, दिसंबर में सत्संग मेले के आयोजन की बनी रूपरेखा

स्मृति ईरानी से दीपक साहू एवं उमाशंकर बघेल की सौजन्य भेंट, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा
आज फोकस में

स्मृति ईरानी से दीपक साहू एवं उमाशंकर बघेल की सौजन्य भेंट, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp