
*गरियाबंद :-* भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने हाल ही में चार राज्यों में संपन्न हुए विधान परिषद चुनावों के परिणामों में कांग्रेस पार्टी की हार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जो पार्टी हमेशा से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर अपनी हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर फोड़ती थी, उसे बैलेट पेपर से हुए इस विधान परिषद चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस परिणाम ने कांग्रेस के उन सभी तर्कों और बहानों की पोल खोल दी है जो वे जनता के बीच रखते आए हैं। चंद्रशेखर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अक्सर चुनाव हारने के बाद जनता के जनादेश का सम्मान करने के बजाय ईवीएम को अपना पसंदीदा बहाना बना लेते थे। लेकिन इस बार एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए गए थे, जहां जनता और जनप्रतिनिधियों ने सीधे मतपत्रों का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कांग्रेस को चार राज्यों में एक भी सीटें नहीं मिली। हार यह साबित करती है कि उसकी नीतियां, नेतृत्व और जनविरोधी चरित्र ही उसकी हार का मुख्य कारण हैं। उन्होंने आगे कहा अब जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए और कांग्रेस फिर भी बुरी तरह पराजित हो गई, तो पार्टी के पास अपनी कमियों को छिपाने के लिए कोई बहाना नहीं बचा है। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।







