Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चक्रवात अर्नब को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में 24 घंटे आपात व्यवस्था के निर्देश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर बिलासपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरोवाल ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी करते हुए आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कॉम्बैट टीमों का गठन किया है। इन टीमों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, सिम्स, जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जीवनरक्षक दवाइयों, बुखार, उल्टी-दस्त की दवाओं, सर्पदंश की दवाओं तथा ओआरएस, क्लोरीन टैबलेट और ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त स्टॉक रखने की व्यवस्था की जा रही है।
इसके अलावा, 108 और महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रहने और हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्था और अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी भी की जा रही है।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 27 से 31 अक्टूबर के बीच संभावित प्रसव वाली महिलाओं को चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्रों या जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में सुरक्षित पहुंचाने की योजना बनाई गई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, जनरेटर बैकअप और प्रसव संबंधी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

छह महीने बाद भी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे का इंतजार, आखिर कब जागेगा प्रशासन?
आज फोकस में

छह महीने बाद भी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे का इंतजार, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

<span style=चक्रवात अर्नब को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में 24 घंटे आपात व्यवस्था के निर्देश">
आज फोकस में

चक्रवात अर्नब को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में 24 घंटे आपात व्यवस्था के निर्देश

सड़को का बिछ रहा जाल आवागमन होगा सुगम:- -विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

सड़को का बिछ रहा जाल आवागमन होगा सुगम:- -विधायक रोहित साहू

समान नागरिक संहिता: पूजा-पद्धतियों में कोई दखल नहीं; महिलाओं-बच्चों के अधिकारों को मिलेगी मजबूती
आज फोकस में

समान नागरिक संहिता: पूजा-पद्धतियों में कोई दखल नहीं; महिलाओं-बच्चों के अधिकारों को मिलेगी मजबूती

बिलासपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज; 12 नवंबर को प्रारूप प्रकाशन, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची
आज फोकस में

बिलासपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज; 12 नवंबर को प्रारूप प्रकाशन, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी
आज फोकस में

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp