Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

पिछली बार मंडी मेला ग्राउंड में लगा था बाजार, इस बार स्थान परिवर्तन

रतनपुर…दीपावली पर्व को लेकर रतनपुर में पटाखा बाजार सजाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर शहर में पटाखों की दुकानें सजेंगी, लेकिन इस बार बाजार के स्थान में बदलाव किया गया है। पिछले वर्ष पटाखा बाजार मंडी मेला ग्राउंड में लगाया गया था,जबकि इस बार इसे मां महामाया हेलीपैड ग्राउंड में लगाने की तैयारी की जा रही है।मां महामाया ग्राउंड में अलग-अलग दुकानों पर विभिन्न प्रकार के पटाखे उपलब्ध रहेंगे। दीपावली के दौरान शहरवासियों को पटाखों की खरीदारी के लिए इसी स्थान पर बाजार मिलेगा। स्थान परिवर्तन के बाद बाजार को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। बाजार स्थल पर फायर ब्रिगेड की तैनाती, पुलिस की निगरानी, सुरक्षा बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा आवागमन की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है, ताकि खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और किसी अप्रिय घटना की स्थिति से बचा जा सके।पटाखा व्यवसायियों का कहना है कि नई जगह अपेक्षाकृत खुली और हवादार है। इससे सुरक्षा मानकों का पालन करने में सुविधा होगी। वहीं ग्राहकों के वाहनों के लिए भी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है।
स्थान परिवर्तन को लेकर नगरवासियों में भी उत्सुकता है। लोगों का कहना है कि मां महामाया ग्राउंड में पटाखा बाजार लगने से दीपावली के दौरान शहर में रौनक बढ़ेगी। अब दीपावली की खरीदारी के लिए शहरवासियों को मां महामाया ग्राउंड में पटाखा बाजार उपलब्ध रहेगा।

श्री राम केयर हॉस्पिटल पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, बेटी ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग
आज फोकस में

श्री राम केयर हॉस्पिटल पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, बेटी ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग

डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया, बिलासपुर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया, बिलासपुर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

<span style=इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू">
आज फोकस में

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू

मस्तूरी के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
आज फोकस में

मस्तूरी के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp