Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने तथा उनके नवाचारों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के तीन शिक्षकों को *उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार* से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में चरण दास महंत शासकीय प्राथमिक शाला धनुहार पारा कुकदा, श्रीमती चंद्रिका मिरी शासकीय प्राथमिक शाला धनुहार पारा कुकदा एवं दुर्गेश कुमार कमलेश शासकीय प्राथमिक शाला गिधपुरी शामिल हैं। तीनों शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि आधारित शिक्षण, उपचारात्मक शिक्षा तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आनंददायक शिक्षा प्रदान करने के लिए यह सम्मान दिया गया।
शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस गरिमामय राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के करकमलों से शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सशक्त मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके प्रयासों को समाज और शिक्षा जगत के सामने लाने का सराहनीय कार्य है। संस्था द्वारा ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करना निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों को भी नवाचार, समर्पण और रचनात्मक शिक्षण के लिए प्रेरित करेगा।तीनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर शिवराम टंडन विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सुश्री मिनाक्षी बेक ए बी ई ओ, सूरज कुमार क्षत्री विकासखंड स्रोत समन्वयक, प्रमोद कुमार पांडेय शैक्षिक समन्वयक, बसंत कुमार जायसवाल शैक्षिक समन्वयक, शिवनाथ यादव, उमेश कुमार* सहित विकासखंड के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे मस्तूरी विकासखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा, कि शिक्षकों का यह सम्मान पूरे शिक्षा परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मानित शिक्षकों ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यालय परिवार, सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मार्गदर्शकों को देते हुए शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।यह सम्मान केवल तीन शिक्षकों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मस्तूरी विकासखंड और बिलासपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। निश्चित रूप से यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग करने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देगी।

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू
आज फोकस में

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू

<span style=मस्तूरी के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल">
आज फोकस में

मस्तूरी के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर
आज फोकस में

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp