Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल (बासीन) में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- ग्राम बासीन स्थित ज्ञानोवा हाइट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को नमन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिन्हा एवं डायरेक्टर सुश्री हिमकल्याणी शर्मा एवं उपसंचालक नरेंद्र रात्रे ने बच्चों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल जी के अखंड भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान और उनके देशभक्तिपूर्ण विचारों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के महत्व और प्रदेश की गौरवशाली परंपरा से बच्चों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा सेन, ज्योति यादव एवं सुश्री सोनिया सोनी सहित समस्त शिक्षकगणों ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। संपूर्ण विद्यालय परिसर ‘राष्ट्रीय एकता’ और देशभक्ति के नारों से ओत-प्रोत रहा। इस गरिमामय समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, संचालक, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू
आज फोकस में

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू

मस्तूरी के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
आज फोकस में

मस्तूरी के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर
आज फोकस में

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp