
यादव समाज कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, नगरवासियों से परिवार सहित शामिल होने की अपील
रतनपुर….यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर 2026, मंगलवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।गोवर्धन पूजा के आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 9 एवं 10 नवंबर को मनाई जा रही है, लेकिन यादव समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार रतनपुर में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को ही आयोजित की जाएगी।इस अवसर पर विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर नगर, प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की जाएगी।
आयोजन में यादव समाज कल्याण समिति, नवयुवक यादव समाज एवं यादव महिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समिति की ओर से रतनपुर नगरवासियों से भी विनम्र अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें
आयोजन का विवरण
दिनांक: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
समय: सुबह 10:00 बजे
स्थान: यादव समाज प्रांगण,राधा-कृष्ण मंदिर एवं बूढ़ा महादेव मंदिर के पास, रतनपुर।

रतनपुर में 10 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा">








