Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अतरमरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से किसानों में उत्साह

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद :-* ग्राम अतरमरा में किसानों की लंबे समय से चली आ रही वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सोमवार को ग्राम अतरमरा में नवनिर्मित धान उपार्जन केंद्र का लोकार्पण एवं शुभारंभ समारोह अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नए धान उपार्जन केंद्र के खुलने से क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है क्योंकि अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय उपस्थित रहे। इसके अलावा गरियाबंद जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति शिवांगी चतुर्वेदी,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की सेवा करना और उनकी हर संभव समस्याओं का समाधान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा अतरमरा में धान उपार्जन केंद्र की मांग बहुत पुरानी थी, जिसे आज पूरा होते देख मुझे असीम आनंद की अनुभूति हो रही है। इस केंद्र के खुलने से हमारे अन्नदाताओं का समय, श्रम और परिवहन खर्च तीनों बचेगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसानों के हित में पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और धान खरीदी में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनता है तब किसानों का दुख दर्द दूर होता है। किसानों की पीड़ा को सुनने और समझने वाला कोई है तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी हैं। प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से पारदर्शिता के साथ भुगतान हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है आप सभी को इस नवीन धान उपार्जन केंद्र की सौगात के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।उन्होंने डबल इंजन सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। अतरमरा में इस केंद्र के प्रारंभ होने से स्थानीय किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य और त्वरित भुगतान सुगमता से प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस सौगात की बधाई दी। अति विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने अपने संबोधन में क्षेत्र की जनता और किसानों को बधाई देते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कैसे किए जाते हैं, इसका यह एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि किसानों की इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने से अतरमरा और आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिली है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ग्राम अतरमरा के किसानों के लिए ऐतिहासिक और उत्सव का दिन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के अथक प्रयासों तथा जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति से यह मांग आज धरातल पर उतरी है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस नवीन धान उपार्जन केंद्र का पूरा लाभ उठाएं और सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जुड़ें।
इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत अतरमरा केजा बाई सोम, देवकुमार दिवान, हेमंत ध्रुव, तेजकुंवर कंडरा, सुरेश दीवान, गोविंद तिवारी, टीकमचंद साहू, वीरेन्द्र साहू,किशन कंडरा, हेमलाल साहू,टीकम सिन्हा,रामकुमार यादव,जवाहर शर्मा,हेमंत निर्मलकर,उपसरपंच श्री येष कुमार सिन्हा, गबूथ अध्यक्ष उमर साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। नया उपार्जन केंद्र मिलने से किसानों ने शासन-प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*किसान कुटीर ,पुलिया निर्माण और हल्बा समाज सामुदायिक भवन की विधायक ने की घोषणा*
विधायक रोहित साहू ने ग्रामवासियों की मांग पर नहर में पुलिया निर्माण, हल्बा समाज के सामुदायिक भवन और नवीन धान उपार्जन केंद्र में किसान कुटीर के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डोमार साहू और आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने की।

बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित, 120 करोड़ के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित, 120 करोड़ के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

छह मंडलों में गूंजी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की आवाज, मनपहरी में जन चौपाल का भव्य समापन
आज फोकस में

छह मंडलों में गूंजी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की आवाज, मनपहरी में जन चौपाल का भव्य समापन

नशा एवं टीबी मुक्त युवा थीम पर केकराडीह में लगेगा राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर
आज फोकस में

नशा एवं टीबी मुक्त युवा थीम पर केकराडीह में लगेगा राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर

<span style=अतरमरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से किसानों में उत्साह">
आज फोकस में

अतरमरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से किसानों में उत्साह

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp