
रायपुर:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान ग्राम सेंदरी के धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा कर स्वयं धान तौला। किसानों ने धान से उनका तुलादान कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है।
किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपए की पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी।
सेंदरी उपार्जन केंद्र में खरीदी के पहले दिन तीन किसानों से कुल 52 क्विंटल धान खरीदा गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ">






