
कोण्डागांव:;— पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (IPS) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के निर्देशन में थाना ईरागांव पुलिस द्वारा ग्राम बुईकी जुगानार के साप्ताहिक बाजार में सहयोग चौपाल एवं चलित थाना का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी नरेश सलाम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, व्यापारियों, महिलाओं एवं युवाओं को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यातायात नियमों, नशामुक्ति, नवीन आपराधिक कानूनों तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
पुलिस ने ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सहयोग चौपाल के माध्यम से अपनी समस्याएं सीधे पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। कोण्डागांव पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।






