Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर के परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव..

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

राज्य स्तरीय जसगीत और झांकी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र…. आज फाइनल राउंड के लिए 14 मंडलियों एवं प्रतिभागियों का हुआ हैं चयन, मुकाबले को लेकर उत्साह

बिलासपुर :—ग्राम पंचायत परसदा भरनी में काली उत्सव 2026 को लेकर धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी काली उत्सव में श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन को खास बनाने के लिए समिति द्वारा राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता सहित झांकी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्रीय प्रतिभाओं के साथ दूसरे स्थानों से आने वाले कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय जसगीत और झांकी प्रतियोगिता में फाइनल राउंड के लिए 14 मंडली का चयन

काली उत्सव में राज्य स्तरीय जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों और मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बना दिया है। प्रारंभिक चरण में प्रदर्शन के आधार पर जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता के अगले राउंड के लिए कुल 14 मंडलियों एवं प्रतिभागियों का चयन किया गया है।जो कि आज प्रस्तुति देंगे.चयनित मंडलियों एवं प्रतिभागियों में मुंगेली- छतौना, गतौरा, मझबानी, राशि जायसवाल, कोरमी, गड़वट, भथरी, रजनी कमलानी, शिवम यादव (झांकी), सेलर (झांकी), बिटकुला (झांकी), नन्ही डॉली बेलपान, मशीनी और पौसरी (झांकी) शामिल हैं। अगले राउंड में चयनित प्रतिभागियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसे लेकर आयोजन स्थल पर उत्साह बना हुआ है।
जसगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये, तृतीय 5,001 रुपये, चतुर्थ 3,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 1,001 रुपये निर्धारित किया गया है। पंचम पुरस्कार गोपी वस्त्रकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये

उत्सव में झांकी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए पांच पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये, द्वितीय 11,001 रुपये, तृतीय 7,001 रुपये, चतुर्थ 5,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 3,001 रुपये रखा गया है।

रंगोली प्रतियोगिता में सात पुरस्कार

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को मंच मिलेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 5,101 रुपये, द्वितीय 3,101 रुपये, तृतीय 2,101 रुपये, चतुर्थ 1,501 रुपये, पंचम 1,001 रुपये, षष्ठम 701 रुपये और सप्तम पुरस्कार 501 रुपये निर्धारित किया गया है। विभिन्न पुरस्कारों के लिए सहयोगकर्ताओं के नाम भी तय किए गए हैं। विजेताओं को नगद राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

धार्मिक परंपरा के साथ लोक संस्कृति का संगम

काली उत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी है। जसगीत के जरिए छत्तीसगढ़ की धार्मिक संगीत परंपरा की झलक मिल रही है, वहीं झांकी और रंगोली प्रतियोगिताएं बच्चों, युवाओं एवं कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

आयोजन समिति जुटी व्यवस्था बनाने में

काली उत्सव को सफल और भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजन से जुड़े राकेश वस्त्रकार, अजय साहू, भोला वस्त्रकार, विकास यादव, सुनील यादव (उपसरपंच), भरत लोनिया, संतोष लोनिया, अनिल यादव, राकेश निर्मलकर और कृष्ण कुमार लोहार सहित अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।कुल मिलाकर परसदा भरनी का काली उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और प्रतिभाओं के सम्मान का साझा मंच बन रहा है। राज्य स्तरीय जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता के अगले राउंड में पहुंचे 14 मंडलियों एवं प्रतिभागियों के बीच मुकाबले को लेकर आज विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आकर्षक पुरस्कारों और विविध सांस्कृतिक आयोजनों ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी है।

सीपत नवधा रामायण और काली उत्सव नरगोड़ा में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा
आज फोकस में

सीपत नवधा रामायण और काली उत्सव नरगोड़ा में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा

पटवारियों की हड़ताल से किसान और विद्यार्थी परेशान, जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे स्कूली बच्चे
आज फोकस में

पटवारियों की हड़ताल से किसान और विद्यार्थी परेशान, जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे स्कूली बच्चे

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त, सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र में ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच
आज फोकस में

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त, सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र में ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण
आज फोकस में

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

एनटीपीसी सीपत में साइबर कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में साइबर कार्यशाला का आयोजन

<span style=बिलासपुर के परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव..">
आज फोकस में

बिलासपुर के परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव..

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp