Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्षेत्रीय शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और जनसंवेदनशील बनाने की पहल करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने उठाया एक सराहनीय कदम

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :— क्षेत्रीय शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और जनसंवेदनशील बनाने की पहल करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अपने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। उन्होंने विधानसभा के 51 हाईस्कूल एवं हॉयर सेकण्डरी स्कूलों में प्रतिनिधि नियुक्त किए है।इस निर्णय का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और छात्रों की समस्याओं पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करना है। प्रतिनिधि अब विद्यालयों में होने वाली बैठकों, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, तथा आवश्यक विकास कार्यों में विधायक की ओर से भागीदारी निभाएंगे। विधायक लहरिया ने कहा, “विद्यालयों में जनप्रतिनिधि की उपस्थिति से न केवल संवाद मजबूत होगा, बल्कि समस्याओं का त्वरित समाधान भी संभव होगा। मेरा प्रयास है कि शिक्षा संस्थान पढ़ाई (शिक्षा) का केंद्र बने, साथ ही साथ समग्र विकास का मंच भी बनें। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की है। स्थानीय शिक्षकों ने इसे विधायक का “शिक्षा के प्रति सकारात्मक दायित्वबोध” बताया और विश्वास जताया कि इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी और भी मजबूत होगी। यह शिक्षा को लेकर सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस कदम है।

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp