Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से निकली रौशनी ने बदली मीना की जिंदगी

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

बिजली की कटौती और महंगे बिल से मिला छुटकारा, जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार 

 

नारायणपुर, :–गर्मियों की तपती दोपहरों में जब मीना रानी मंडल अपने घर की छत पर खड़ी होकर सूरज की चमकती किरणों को देखती हैं, तो उनके चेहरे पर भी वही उजास झलकने लगती है। कभी यही सूरज उनके लिए बिजली कटौती और बढ़ते बिलों की चिंता लेकर आता था, लेकिन आज वही सूरज उनके जीवन का भरोसेमंद सहारा बन गया है। यह बदलाव संभव हुआ है “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के ज़रिए। एक ऐसी पहल, जो आमजन के घरों को रोशन करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना अब जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है, जिसने हज़ारों परिवारों की ज़िंदगी में बदलाव ला दिया है।

कटौती की परेशानी से राहत की रौशनी तक

मीना रानी मंडल, नारायणपुर की एक साधारण गृहिणी हैं, जो पहले हर महीने बढ़ते बिजली बिलों और बार-बार की कटौती से परेशान थीं। खासकर गर्मियों में थोड़ी सी बारिश या हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती थी और महंगे इन्वर्टर या जनरेटर उनके लिए संभव नहीं थे। लेकिन इस वर्ष जब उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने देर किए बिना छत पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। सिर्फ 3 से 4 दिनों में यह सिस्टम उनके घर पर स्थापित हो गया। सरकार की ओर से उन्हें ₹60,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे लागत बेहद कम हो गई। अब मीना रानी के घर रोज़ाना करीब 8 यूनिट (मासिक लगभग 240 यूनिट) सौर बिजली मिल रही है और उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो चुका है।

वे मुस्कुराते हुए बताती हैं कि पहले ज़रा-सी भी बारिश में बिजली चली जाती थी, लेकिन अब पूरे मौसम भर निर्बाध बिजली मिलती रही। ऐसा सुकून पहले कभी महसूस नहीं हुआ था। अब उनके घर के पंखे, लाइटें, फ्रिज और टीवी सौर ऊर्जा से निर्बाध रूप से चल रहे हैं और पूरा परिवार ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है। मीना रानी अब अपने मोहल्ले और रिश्तेदारों में इस योजना की ‘ब्रांड एम्बेसडर’ बन चुकी हैं। वे लोगों को जागरूक कर रही हैं कि सौर ऊर्जा सिर्फ पर्यावरण के लिए ही नहीं, उनके जेब के लिए भी राहत बन सकती है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद इस योजना का लाभ देखा है, अब मैं चाहती हूं कि हर परिवार इसे अपनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए मीना रानी कहती हैं कि यह योजना सिर्फ आज की राहत नहीं, बल्कि भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण की ओर एक मजबूत क़दम है। आज मीना रानी अकेली नहीं हैं। नारायणपुर से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ तक हज़ारों परिवार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हो रहे हैं और अपने घरों की छतों से बिजली पैदा कर रहे हैं। यह योजना अब केवल एक सरकारी उपक्रम नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में उजाला लाने वाला सामाजिक परिवर्तन बन चुकी है।

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp