Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पार्षद प्रतिनिधी ने पौधे लगाकर मनाया अपना जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर– – हरियाली व स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। पर्यावरण में तभी सुधार होगा और हरियाली में बढ़ोत्तरी होगी, जब हम सभी हर साल पौधारोपण करेंगे। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप दुबे ने अपना जन्म दिन तालाब के पार में पौधारोपण कर मनाया ।

बीते कई सालों से यह क्रम जारी है। 30 जून को अपने जन्म दिवस पर
अपने समर्थकों व वार्ड वासियों के मौजूदगी में कदम, पाम ट्री व सप्तपर्णी के पौधे लगाएं साथ ही शमसान घाट में बरगद, पीपल जामुन ,सप्तपर्णी व कदम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संक्षण का संदेश दिया गया।

कुलदीप दुबे के द्वारा अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाने बीते कुछ सालों से लगातार स्कूल परिसर व मोक्षधाम के आसपास पौधारोपण कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप दुबे ने कहा कि दिन ब दिन दूषित हो रहे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिये पौधरोपण करना चाहिये

कोरोना महामारी के बीच आक्सीजन की कमी के कारण हजारों लोगों को अपनी क़ीमती जान गवानी पड़ी जबकि पेड़ पौधे हमे मुफ्त में ऑक्सीजन देते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये जरूरी है

लेकिन फिर भी हम पेड़-पौधों की देखभाल नही करते। सड़कों को चौड़ा करने के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है ऐसे में हम सबको पेड़ों की भरपाई करने के लिए व घर में खुशी के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।वही इस अवसर पर वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp