Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हांथ से कूटकर बनाई गई चांवल को पैकेजिंग कर उचित दामों में बेचने का समूह को दिलाया आश्वासन

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर,:— प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत, ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विजय शर्मा एवं संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ईरकभट्टी के जनचौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बस्तर संभाग के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत सरपंच सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों में प्रमुखता से आदिवासियों की बहुलता बताई। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जैसे सड़क, पुल पुलिया, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, मोबाईल टावर, बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास निर्माण आदि की जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप किये जा रहे कार्यों का जानकारी लेते हुए कहा कि किसी के झांसे में नहीं आना है

और सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को पूर्ण करने में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने ग्राम ईरकभट्टी की जनसंख्या एवं गांव में निवास करने वाले परिवारों की जानकारी ली। उन्होंने गांव के सभी माताओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। गांव की माताओं के द्वारा महतारी वंदन की राशि निकालने हेतु जिला मुख्यालय नारायणपुर जाना पड़ता है इसके लिए गांव में ही सीएससी सेंटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व में ईरकभट्टी पुलिस कैम्प स्थापित होने पर ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जा रहा था, आज कि स्थिति में पुलिस कैम्प के माध्यम से गांव के बीमार व्यक्तियों को निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में मानसिक रूप से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। निश्चित ही नियद नेल्लानार योजनांतर्गत क्षेत्र के सभी ग्रामों को ईरकभट्टी के जैसे विकास किया जाएगा। जनचौपाल में समूह की महिलाओं के द्वारा उप मुख्यमंत्री शर्मा से राईस मिल खोलने की मांग किया गया।

शर्मा ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए घर में हांथ से कूटकर बनाई गई चांवल को पैकेजिंग कर उचित दामों में बेचने के लिए व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने ग्रामों में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को बनाने के साथ साथ शौचालय भी बनाने के लिए अपील किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों के लिए रायपुर, जगदलपुर और दुर्ग में पढ़ाई करने के लिए रहने के लिए व्यवस्था करने की मांग किया गया।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के विकास में सहयोग मिलेगा, जिससे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा। उन्होने तालाब निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कच्चापाल को जिले के मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसीत किया जाएगा, जिससे प्रभावित होकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार की योजनाओं को पंचायतों में प्राथमिकता के साथ निवासियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कृति को बचाने के लिए परंपरा, रहन सहन, खान पान को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत कच्चापाल के युवाओं को राजधानी रायपुर भ्रमण कराने का आश्वासन दिया। वन मंत्री श्री कश्यप ने ग्रामीणों की मांग पर ईरकभट्टी में देवगुड़ी निर्माण और घोटूल में बाउंड्रीवाल निर्माण करने के लिए वनमण्डलाधिकारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप सिहं मण्डावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा नरेश कोर्राम, उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नूरेटी, ग्राम पंचायत की सरपंच रजमा नुरेटी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी., कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमण्डलाधिकारी ससिगानंदन के, सहायक आयुक्त राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सचिव संघ के जिला सचिव  अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ  लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन
आज फोकस में

सचिव संघ के जिला सचिव अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन

सचिव संघ के जिला सचिव अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ  लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन
आज फोकस में

सचिव संघ के जिला सचिव अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार
आज फोकस में

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp