Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग जनों का स्वाभिमान संग्राम: 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर——छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी मानसून सत्र में उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ, तो 16 जुलाई 2025 को राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया जाएगा।

आपको बता दे की सोमवार को संघ के प्रतिनिधियों ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा और कहा कि यह आंदोलन दिव्यांगजनों के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई होगी।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन एक स्वाभिमान पैदल मार्च, धरना और रैली के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के दिव्यांगजन हिस्सा लेंगे। उन्होंने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे दिव्यांग समाज में आक्रोश है।

संघ की प्रमुख 6 सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं:

1. फर्जी दिव्यांग शासकीय कर्मचारियों की तत्काल बर्खास्तगी।

2. दिव्यांग पेंशन ₹5000 प्रति माह की जाए और BPL अनिवार्यता समाप्त की जाएl

3. 18 वर्ष से ऊपर की अविवाहित दिव्यांग महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ में शामिल किया जाए।

4. दिव्यांगों के लिए विशेष सरकारी भर्ती अभियान चलाया जाए।

5. शासकीय दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति में 4% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

6. बेरोजगार दिव्यांगजनों को बिना गारंटर ऋण सुविधा दी जाए और पूर्व ऋण माफ किए जाएं।

ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद कुमार साहू, उमाशंकर बंजारे, नारायण रजक, ऐवसराम कश्यप, रामकुमार केवट, शिवनारायण साहू, तेजराम साहू और संदीप वर्मा शामिल थे।

संघ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। यह प्रदर्शन न केवल दिव्यांगजनों की न्याय की लड़ाई है, बल्कि उनके आत्मसम्मान की गूंज भी है, जो 16 जुलाई को विधानसभा के सामने गूंजेगी।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp