Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शा उ मा विद्यालय एरमसाही में हुआ संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,,जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,,छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 5 जुलाई को जिले के सभी जगहों पर वृहद पौधरोपण का कार्य व्यापक स्तर पर किया गया।शा उ मा विद्यालय एरमसाही में भी इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के उपयोगी छायादार, फलदार और औषधि के पौधे रोपे गये।इस अवसर पर संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव भी मनाया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में थे जनपद सदस्य श्रीमती अंजली भास्कर पटेल,सरपंच ग्राम पंचायत एरमसाही श्रीमती विश्वमनी मेघनाद खांडेकर जी थे।

संस्था के प्राचार्य आई पी सोनवानी ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ये बच्चे हमारे लिए भगवान हैं,स्कूल तब तक अच्छा लगता है जब तक स्कूल में ये सब रहते हैं।बाल देवो भव के तहत हम सभी बच्चों का स्वागत करते हैं।जनप्रतिनिधियों ने सभी बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किये और फिर कक्षा पहिली से लेकर दसवीं तक के बच्चों को निशुल्क पुस्तक का वितरण किये।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मेघनाथ खांडेकर, राजेश्वर पटेल,डॉ कपिल पटेल,शनि कुर्रे,जनपद प्रतिनिधि भास्कर पटेल ने भी अपने विचार रखे।आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था के व्याख्याता रामेश्वर गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष हमारे स्कूल में कक्षा दसवीं का 82 प्रतिशत और बारहवीं का 94 प्रतिशत परिणाम रहा है।

इस आयोजन में गांव के वरिष्ठ नागरिक पूर्व सरपंच दुर्गा पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, रामपाल पटेल, धीरेंद्र पटेल, उपसरपंच शत्रुघ्न,गीता पटेल,बलिराम पटेल,ननकीराम पटेल,प्रदीप यादव, रामविलास खांडेकर,प्रशांत यादव,हिरेन्द, संकुल समन्वयक विनोद रात्रे सहित संस्था के व्याख्याता नरेन्द्र सिंह, गौरीशंकर चंद्राकर,लक्ष्मीकांत साहू,राजेंद्र यादव, सहेत्तर बंजारे,रोशन कुर्रे,तिलोचन देवांगन,कुलदीप केरकेट्टा, रामकुमार टंडन, अनिता भारती, सोनाली वर्मा,मिथिला साहू,हेमलता अनंत,कल्पना राठौर,सतरूपा साहू,प्रधान पाठक आरती दास मानिकपुरी, विनोद सिंह, संतकुमार पाल,रामकृष्ण साहू,अरुण कुजूर,जयप्रकाश राज,भागवत,संतोषी उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता गौरीशंकर चंद्राकर ने किया।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल
आज फोकस में

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में
आज फोकस में

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार
आज फोकस में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद
आज फोकस में

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp