Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दंतेवाड़ा के समेली गांव के ग्रामीणों की अनोखी पहल

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

पहाड़ी काटकर खुद बना रहे 4 किमी लंबी सड़क, बारिश में भी जारी है श्रमदान, हर घर से एक सदस्य दे रहा योगदान।

दंतेवाड़ा जिले के समेली ग्राम पंचायत जब सरकारी तंत्र ने वर्षों तक अनदेखी की, तब बस्तर के समेली गांव के ग्रामीणों ने ठान लिया कि अब इंतजार नहीं, अपना रास्ता खुद बनाएंगे। नतीजा यह है कि बोडेपारा से समलवार तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क को ग्रामीण खुद फावड़ा और गैंती लेकर पहाड़ी काटकर बना रहे हैं।

यह रास्ता बनने से पहले ग्रामीणों को समलवार पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब यह दूरी सीधे 4 किलोमीटर में तय हो सकेगी।

हर घर से श्रमदान, बारिश भी नहीं रोक सकी जज़्बा

गांव में पिछले एक हफ्ते से हर घर से एक-एक व्यक्ति श्रमदान दे रहा है। बारिश के मौसम में भी ग्रामीण पूरी निष्ठा से सड़क निर्माण में जुटे हैं। बिना मशीन, बिना सरकारी मदद के, केवल अपने जज़्बे और सामूहिकता के बल पर यह कठिन काम अंजाम दे रहे हैं।

दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

इस रास्ते के बनते ही समेली, बोडेपारा, समलवार और आसपास के कई गांवों के लोग बैलाडीला जैसे क्षेत्र तक सीधा और सुरक्षित रास्ता प्राप्त कर सकेंगे। बच्चों की स्कूल पहुंच, मरीजों की अस्पताल तक सुविधा और सामान की ढुलाई भी अब आसान हो जाएगी।

विकास की नई परिभाषा

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जब विकास की राहें बंद नज़र आती हैं, तब समेली के ग्रामीणों ने मिसाल पेश करते हुए साबित कर दिया कि – “इच्छा हो तो राह भी खुद बन जाती है।”

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp