Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिरायु योजना से रोशनी के आंख के कैंसर का हुआ सफल ईलाज

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:–;, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरायु योजना प्रदेश के बच्चों के लिए वरदान साचित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष के गंभीर रोग से पीड़ित बच्चों को मुफ्त एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर उनकी जिन्दगी को नई दिशा दी जा रही है, जिला नारायणपुर के भी बहुत से बच्चे चिरायु योजना से लाभान्वित हो रहें है।

विकासखण्ड नारायणपुर की टीम श्बी के सदस्य डॉ. कुंवर सिंह उसेण्डी, डॉ. इति तिवारी, लक्ष्मीप्रिया देवांगन, छबीला नेत्ताम एवं अरुणा नेताम के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र एडंगपाल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के दौरान पाया गया कि एक 4 वर्ष की बच्ची रोशनी पोटाई पिता रामनाथ पोटाई के दाएँ आंख में घाव बना हुआ है और आंसूनुमा खून से युक्त पानी भी आ रहा है, पूछने पर पता चला कि यह घाव 02 साल से है और पारंपरिक ईलाज करवा रहे हैं। टीम द्वारा परिजन को बुलवाकर ईलाज हेतु समझाईश दी गई. पहले तो वे जंगली ईलाज चल रहा है कहते हुए मना करते रहे लेकिन टीम के चिकित्सक डॉ. कुंवर सिंह उसेण्डी एवं डॉ इति तिवारी के द्वारा आंख में बने घाव के ईलाज में विलंब से होने वाली परेशानी के बारे में समझाकर जिला अस्पताल में ईलाज के लिए तैयार कर लिया गया है। जिला अस्पताल नारायणपुर में नेत्र विशेषज्ञ को दिखाने पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर ले जाने की सलाह दी। टीम द्वारा रोशनी पोटाई को मेडिकल कॉलेज रायपुर लाकर जांच उपरांत ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। रोशनी के आंख का ऑपरेशन हुआ और घाव का कुछ टुकड़ा (सैंपल) बायोप्सी के लिए भेजा गया। कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी देकर रिपोर्ट आने पर 01 माह बाद पुनः आने को कहा गया।

एक माह बाद जब चिरायु टीम रोशनी के घर फॉलो अप के लिए पहुंची तब पाया कि रोशनी के आंख का घाव पुनः उभरकर बाहर आ गया है, दूसरे ही दिन टीम ने मेडिकल कॉलेज रायपुर ले जाकर जांच करवाया। बायोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि रोशनी के आंख में केसर है जिसकी वजह से आंख का घाव बढ़ता ही जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के सलाह पर रोशनी का कैसर विभाग में भर्ती कर आंख के कैंसर (रेटिनोब्लास्टोमा) का ईलाज प्रारंभ हुआ। 21-21 दिन के अंतराल में उसे 05 सेशन किमोथेरेपी दिया गया। अब रोशनी का आंख में कैंसर वाला भाव पूर्णतः ठीक हो चुका है, घाव के ठीक होने से रोशनी के चेहरे में खुशी है। माना कि रोशनी दुनिया को एक आंख से ही देख पायेगी लेकिन उक्त बीमारी से होने वाली जटिलतओं से वह मुक्त हो चुकी है। अब वह अन्य बच्चों की तरह सकुशल विद्यालय जा रही है।
रोशनी के ईलाज की पूरी प्रकिया में कलेक्टर महोदया प्रतिष्ठा मनगई का मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश अमूल्य रहा। इसमें सीएमएचओ और डीपीएम का विशेष सहयोग रहा साथ ही चिरायु टीम के सभी सदस्यों की रोशनी के पूर्णतः ईलाज में सराहनीय भूमिका रही। रोशनी के आंख के कैंसर का सफलतम ईलाज से न केवल परिजन अपितु गांव वाले भी खुश हैं और सरकार के इस महत्वाकांक्षी चिरायु योजना का आभार जता रहे।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp