Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मूक जीवों की सुरक्षा में नई पहल: सड़क हादसे में गोवंशों की मौत के बाद जागी रतनपुर पुलिस, रेडियम पट्टी बन रही रक्षक

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर, बिलासपुर:–
सोमवार की रात रतनपुर थाना क्षेत्र में हृदय विदारक घटना घटित हुई, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे दर्जनों गोवंशों को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, तो कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि प्रशासन को भी कटघरे में ला खड़ा किया।

लेकिन हादसे के बाद रतनपुर पुलिस हरकत में आई और ग्रामीण क्षेत्र की एसपी अर्चना झा के मार्गदर्शन में एक मानवीय और दूरगामी पहल शुरू की गई।

सड़कों पर बैठे मवेशियों को अब दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम पट्टियों से चिह्नित किया जा रहा है, ताकि रात के अंधेरे में भी वाहन चालकों को दूर से ही इनकी उपस्थिति का आभास हो सके।

इसी कड़ी में शुक्रवार रात्रि को रतनपुर पुलिस और लिम्हा टोल प्लाजा प्रबंधन के संयुक्त सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया गया।

रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने स्वयं सजगता दिखाते हुए अपनी टीम के साथ टोल प्लाजा के मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मिलकर मुख्य सड़क पर घूम-घूमकर मवेशियों के गले में रेडियम पट्टियाँ बांधीं।

थाना प्रभारी नरेश चौहान ने कहा,

> “हमें केवल इंसानों की नहीं, बल्कि इन मूक जानवरों की भी सुरक्षा का दायित्व है। सड़क हादसे न केवल इनकी जान लेते हैं, बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। रेडियम पट्टी लगाने की यह पहल एक छोटी कोशिश है, लेकिन इसका असर बड़ा होगा।”

एसपी अर्चना झा ने भी इस मानवीय कार्य को सराहते हुए कहा कि,

> “ऐसे प्रयासों से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि जन-जागरूकता भी बढ़ेगी। हम चाहते हैं कि अन्य थानों और टोल प्रबंधन भी इससे प्रेरणा लें।”

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
आज फोकस में

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

देखें पुलिस विभाग में हुलेश्वर प्रसाद जोशी के पदस्थापना, कार्य, योगदान एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी
आज फोकस में

देखें पुलिस विभाग में हुलेश्वर प्रसाद जोशी के पदस्थापना, कार्य, योगदान एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
आज फोकस में

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू
आज फोकस में

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान
आज फोकस में

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp