Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानव मूल्यों और साहित्य की चेतना: तुलसीदास व प्रेमचंद जयंती पर भावपूर्ण आयोजन

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर/बिलासपुर;—-
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में 31 जुलाई, श्रावण शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर भक्तिकाल के अमर कवि गोस्वामी तुलसीदास एवं कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। हिंदी विभाग के संयोजन में आयोजित इस आयोजन ने न केवल साहित्यिक श्रद्धांजलि दी, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों की चिंगारी भी प्रज्वलित की।

आपको बता दे कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, तुलसीदास जी और प्रेमचंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं विधि सोनी, नीति, हिमांशी साहू एवं रागिनी ने दोनों साहित्यकारों की रचनाओं, जीवनदर्शन और उनके साहित्यिक योगदान पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।प्रो. बृजकिशोर त्रिपाठी ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियाँ ‘मंत्र’ और ‘नमक का दरोगा’ के माध्यम से समाज में व्याप्त विषमता और सत्यनिष्ठा जैसे मूल्यों की महत्ता को रेखांकित किया। वहीं हिंदी विभाग प्रमुख डा. राजकुमार सचदेव ने रामचरितमानस के पात्रों के माध्यम से तुलसीदास द्वारा जीवन को दिशा देने वाले गुणों की व्याख्या की और युवाओं से उन गुणों को आत्मसात करने का आग्रह किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. यू. के. श्रीवास्तव ने इस आयोजन के लिए हिंदी विभाग की सराहना करते हुए कहा कि “प्रेमचंद और तुलसीदास न केवल साहित्य के स्तंभ हैं, बल्कि उनके लेखन में जीवन को सकारात्मक दिशा देने की शक्ति भी निहित है।”कार्यक्रम का संचालन डा. कृतिका साहू द्वारा किया गया तथा डा. प्रकाश त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया।

इस आयोजन में डा. रामेश्वरी बंजारा, प्रो. एल. के. गवेल, श्रीमती ज्योति यादव, डा. श्वेता श्रीवास, प्रो. सिद्धांत शर्मा, डा. अविनाश सिंह, जी. आर. सलाम, राजेश कुमार राज, ऋषि अग्रवाल सहित अनेक शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल साहित्यिक श्रद्धांजलि था, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संवेदना और मानवीय मूल्यों से जोड़ने वाला एक सार्थक प्रयास भी सिद्ध हुआ।

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे
आज फोकस में

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
आज फोकस में

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई
आज फोकस में

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
आज फोकस में

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान
आज फोकस में

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp