Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से लेकर मंडल की मजबूती पर जोर

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ब्लॉक कांग्रेस की बैठक शनिवार को स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने की, मुख्य रूप से ब्लॉक प्रभारी व पूर्व विधायक सियाराम कौशिक एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को अब कांग्रेस जोन के स्थान पर मंडल की तर्ज पर विस्तार देकर सुदृढ़ किया गय। सीपत ब्लॉक को पांच मंडलों – सोंठी, खांडा, सीपत, पंधी एवं गतौरा में विभाजित किया गया है। प्रत्येक मंडल में 21 बूथ और हर बूथ में 21 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने स्पष्ट किया कि बूथ कमेटियों में 50 वर्ष से कम आयु के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि संगठन में ऊर्जा और सक्रियता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि “हमारे प्रयास होंगे कि ज्यादा से ज्यादा पिछड़े वर्ग और युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए।

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि अब कांग्रेस संगठन में कार्यकर्ता को उसका सम्मान मिलेगा। एक व्यक्ति एक पद की नीति के साथ सभी को मौका मिलेगा। हमें एकजुट होकर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सबसे अहम है टीमवर्क और समर्पित कार्यकर्ता। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक मंडल कांग्रेस का मजबूत गढ़ बने।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, वीरेंद्र शर्मा, मनोज खरे, किसान नेता प्रमोद जायसवाल, बुटन पाटनवार, अहमद मोमिन, रामेश्वर साहू, रामसनेही कमल, विजय गुप्ता, उमेश चंद्राकर, दुर्गा तिवारी, राजू सूर्यवंशी, ईश्वर पाटनवार, अहमद मोमिन, देवी प्रसाद कुर्रे, देव सिंह पोर्ते, मेघनाथ खांडेकर, भागीरथी पोरते, एनल धृतलहरे, मस्तूरी युकां अध्यक्ष पटेल, सीपत युकां अध्यक्ष प्रितेश पनौरे, दीपक साहू, तानाजी राव बांकरे, कीर्तन सिंह मरावी, पंकज राठौर, रोशन जायसवाल, शेषनारायण साहू, मुनीर खान, मनोहर पात्रे, रामेश्वर धीवर, रामशंकर श्रीवास, दीपक यादव, वीरेंद्र लैहर्षण , शशिकला केशकर, भोज यादव, नंदकुमार साहू, वीरेंद्र पाटनवार, उमेश कश्यप, गजानन्द पटेल, पिंटू जांगड़े समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सोंठी जनपद सदस्य देव सिंह पोर्ते के नेतृत्व में सोंठी उपसरपंच देवेंद्र पोर्ते, पंच राम कश्यप एवं जनपद प्रतिनिधि रानू श्रीवास ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी की रीति-नीति और नेतृत्व से प्रभावित होकर इन नए कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक सियाराम कौशिक एवं विधायक दिलीप लहरिया ने कांग्रेस गमछा पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp