Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Inner-Wheel Club of Trans Arpa द्वारा वृक्षारोपण एवम स्वच्छता दीदी सफाई मित्र सम्मान समारोह

बिलासपुर:— Inner-Wheel Club of Trans Arpa द्वारा राज किशोर नगर स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा माननीय विधायक  सुशांत शुक्ला  रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की एक कड़ी को जोड़ते हुए एक पौधा ‘मां’ के नाम पर रोपित कर की। उन्होंने कहा, “जब वृक्षारोपण किसी अपने के नाम पर किया जाता है, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी बन जाता है।

”  विधायक  ने कहा कि आज बिलासपुर स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है और इसका श्रेय हमारे स्वच्छता सफाई मित्रों को जाता है। यह उपलब्धि प्रशासन से अधिक उन ज़मीनी योद्धाओं की है, जो प्रतिदिन शहर की सफाई में जुटे रहते हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सफाई मित्रों के बीच जाकर उनका सम्मान भी किया और समाज से भी उनके प्रति आभार व सम्मान व्यक्त करने की अपील की।

उन्होंने Inner-Wheel Club द्वारा चलाए जा रहे वर्षभर के सेवा कार्यक्रमों की भी सराहना की, जिनमें गरीब और अतिपिछड़े वर्गों की सहायता, सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक अभियान शामिल हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे ऐसे हर जनकल्याणकारी कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देंगे।
कार्यक्रम के अतिथि बिलासपुर नगर निगम के सभापति  विनोद सोनी  ने अपने वक्तव्य में कहा:


“मेरे कार्यकाल में समाजहित के ऐसे सभी आयोजनों को मेरा पूर्ण समर्थन रहेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से एवं अपनी टीम के साथ Inner-Wheel Club के सभी सामाजिक प्रयासों में सदैव सहयोग हेतु तत्पर हूं।”
कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर से डॉ. देवेंद्र सिंह ने भी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने बताया कि वे अब तक ऑक्सीजन के बैनर तले 5000 से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं। उन्होंने क्लब की इस पर्यावरणीय पहल की सराहना की।
राज किशोर नगर वार्ड के पार्षद प्रीतेश सोनी ने भी इस आयोजन में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इसे सार्थकता प्रदान की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने और इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इसके अतिरिक्त  रमेश राव, श्रीमती प्रीति शुक्ला, बिजू विजय, अप्पा राव, एवं अन्य मोहल्लावासी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने इस आयोजन को और भी सफल बनाया।


कार्यक्रम का संचालन ऋचा जायसवाल ने किया और आयोजन को क्लब अध्यक्ष नीता माहेश्वरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। सचिव ज्योति गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपाली दुआ, तथा सक्रिय सदस्य सुश्मीत कौर, अर्चना केडिया, डॉ. अनुभूति प्रजापति, प्राची साव, रीमा गुप्ता, सुदिप्ता मुखोपाध्याय, नीलम जायसवाल, और डॉ. सोनिया संदीप कुमार की उल्लेखनीय सहभागिता रही।


इस सफल आयोजन के संयोजक अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर डॉ. सुनील केडिया रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम न केवल प्रभावशाली रहा बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणास्पद संदेश भी मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं अतिथियों ने वृक्षारोपण जैसे प्रयासों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की अपील की और क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp