शोक संदेश:—बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि स्वर्गीय सुदर्शन लाल अग्रहरि बिलासपुर के सुपुत्र नरेंद्र अग्रहरि निवासी बेलगहना का हृदय गति रुकने के कारण आज दोपहर लगभग 4:00 बजे स्वर्गवास हो गया ….
आप बेलगहना महिला अग्रहरी समाज की अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती गायत्री अग्रहरि के पति थे, राजा एवं अनुभा के पिता थे …
आप अधिवक्ता रवि अग्रहरि एवं दयाशंकर अग्रहरि के जीजा जी थे…
उनकी अंतिम यात्रा कल 12:00 बजे उनके निवास कृष्ण नगर से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी….
हम शोक संतप्त परिजनों की प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ,परमपिता से प्रार्थना करते हैं की पुण्य आत्मा को अपने धाम में स्थान दे..
भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐💐
ओम शांति🙏🏻🙏🏻








