Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर नगर विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, दिया रतनपुर आगमन का न्योता

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट 

रतनपुर नगर के बहुआयामी विकास को लेकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात के लिए पहुँचा। इस अवसर पर नगर के अधोसंरचना विकास, पर्यटन प्रोत्साहन, स्वच्छता, पेयजल संकट और नगर की अन्य मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।↵

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांगपत्र सौंपते हुए नगर के समग्र विकास की दिशा में सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही उन्हें रतनपुर आगमन का आमंत्रण भी दिया गया ताकि वे प्रत्यक्ष रूप से नगर की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक घोषणाएं कर सकें।

इस शिष्टाचार भेंट में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष तीरथ राम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप,महामंत्री ज्वाला कौशिक ,प्रशांत यादव व नगर पालिका परिषद रतनपुर के समस्त भाजपा पार्षदगण एवं कोटा विधानसभा के विभिन्न जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रतनपुर एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है, जिसकी धार्मिक महत्ता के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का अभाव अभी भी बना हुआ है।

नगरवासियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रतनपुर में स्मार्ट सड़कें, यात्री सुविधाएं, सीवरेज लाइन, नाली-नाला निर्माण, पेयजल प्रबंधन एवं पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर शीघ्र कार्यवाही की मांग रखी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए रतनपुर के विकास के प्रति पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने शीघ्र ही रतनपुर का दौरा कर मौके पर निरीक्षण करने की सहमति भी दी।इस मुलाकात को रतनपुर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे नगरवासियों को विकास की नई उम्मीद बंधी है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp