Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिरमिरी में आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों ने ‘लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम’ की बारीकियों को समझा

शासकीय पॉलीटेक्निक चिरमिरी, जिला एमसीबी में POSH Act 2013 (लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम) के प्रति जागरूकता हेतु एक विशेष वर्कशॉप/अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकार मित्र-थाना चिरमिरी से पीएलबी धनसाय, थाना पोंडी से पीएलबी मोहन विश्वकर्मा और थाना झगरखांड से पूर्व पीएलबी शंकर सिंह उपस्थित रहे एवं उन्होंने छात्र-छात्राओं को POSH Act 2013 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शासकीय पॉलीटेक्निक चिरमिरी के छात्र-छात्राओं के साथ आईटीआई की छात्राएँ भी इस कार्यशाला में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में संस्था के गणेश कुमार साहू, प्रा. विभागाध्यक्ष (सिविल), नमन अग्रवाल और आदर्श मिश्रा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिरोध एवं निवारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया तथा जागरूक रहने का संदेश दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp