Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर मरवाही प्रखंड राम जानकी मंदिर में भव्य आयोजन

कोटमी (मरवाही),:——
विश्व हिंदू परिषद – मरवाही प्रखंड द्वारा संगठन का स्थापना दिवस रविवार को  राम जानकी मंदिर, कोटमी में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियों ने भाग लेकर हिंदू एकता, सेवा और संस्कृति रक्षण के संकल्प को दोहराया।;—–

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात एक धार्मिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, और राष्ट्र सेवा पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इसके उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य , विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और संगठन के उद्देश्यों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।
विशिष्ट उपस्थिति में मोहिनी शंकर तिवारी ,समय लाल मिश्रा, बी एल पांडेय सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रकाश साहू द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था जिला सह मंत्री निखिल परिहार जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, युवावर्ग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें सरोज पवार,सागर पटेल,अजीत राय,बृजेश सोनी ,प्रिया त्रिवेदी, अनीता माझी, विनय पांडे, शुभम गुप्ता, देवांश तिवारी, एवं शैलेश जयसवाल रविंद्र कुमार कवर्थ,महेश मिश्रा, राकेश केवट ,प्रहलाद साहू ,कृपाशंकर परिहार, रामकुमार बघेल ,राकेश त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, राजेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मुकेश जायसवाल प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

यह आयोजन संगठन, संस्कार, और समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करता हुआ एक प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’!  पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
आज फोकस में

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’! पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष
आज फोकस में

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp