Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला, पुलिस प्रशासन एवं डीजे संचालकों की बैठक, गणेशोत्सव में DJ पर रहेगा प्रतिबंध

ध्वनि विस्तारक यंत्र का करें तय सीमा एवं समय पर उपयोग

 

CCTV निगरानी, सीमित ध्वनि स्तर और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य, प्रशासन द्वारा की जाएगी चालानी कार्यवाही

 

Advertisement Box

रायपुर, :—-आगामी गणेशोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन रायपुर पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में एडीएम उमाशंकर बन्दे एवं एएसपी लखन पटले की अध्यक्षता में डीजे संचालकों की बैठक की ली गई। इस अवसर पर निगम, ट्रैफिक और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एएसपी लखन पटले ने डीजे संचालकों को एनजीटी तथा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करने की बात कहते हुए कहा कि इस गणेशोत्सव डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का तय सीमा एवं समय में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अस्पताल, स्कूल और सार्वजनिक जगहों से 100 मीटर के दायरे में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित रहेगा। डीजे संचालन के लिए NOC नहीं दी जाएगी। साथ ही रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूरी तरह रोक लगायी जाएगी | ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए CCTV से भी डीजे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी | दुबारा चालान होने गाड़ी राजसात की कार्यवाही की जाएगी | प्रशासन आप सभी से निवेदन है कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसका भी पालन करें |

डीजे संचालकों को सामान्य निर्देश जैसे
गाड़ियों पर साऊडबाक्स रखकर डी.जे. बजाने पर साऊडबाक्स एवं वाहन जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, आयोजक द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने की दशा में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना माना जावेगा एवं ध्वनि प्रदूषण यंत्र, टेन्ट हाऊस, साऊड सिस्टम प्रदायकर्ता से जप्त किया जावेगा, संयुक्त रुप से पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन सतत् निगरानी करेगी और ध्वनि प्रदूषण करते पाये जाने पर टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोर्ट, आफिस से 100 मीटर एरियल डिस्टेन्स पर लाउड स्पीकर बजाने पर ध्वनि प्रदूषण यंत्रों को जब्त किया जाएगा, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के नियमों/ उपबंधों के उल्लंघन करने पर ध्वनि विस्तारक को जब्त किया जाएगा।

ध्वनि विस्तारक यंत्र तय सीमा (डीबी) में उपयोग करें। औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 75 और रात को 70, वाणिज्य क्षेत्र में सुबह 65 तथा रात को 55, आवासीय क्षेत्र में सुबह 55 और रात को 45 तथा शांत परिक्षेत्र में सुबह 50 और रात को 40 डीबी (ए) में उपयोग करें।

इस अवसर पर एएसपी ट्रैफिक डॉ प्रशांत शुक्ला, सीएसपी दौलत राम पोर्ते सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे |

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

बलरामपुर : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण
आज फोकस में

बलरामपुर : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण

बालोद : बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक जारी
आज फोकस में

बालोद : बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक जारी

मुंगेली : धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता एवं लापरवाही बड़ी कार्रवाई,,, नियमों के उल्लंघन पर जिला खाद्य अधिकारी मुंगेली निलंबित
आज फोकस में

मुंगेली : धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता एवं लापरवाही बड़ी कार्रवाई,,, नियमों के उल्लंघन पर जिला खाद्य अधिकारी मुंगेली निलंबित

मुंगेली : राजीव युवा उत्थान योजना: दस्तावेज सत्यापन रायपुर में 27 व 28 जनवरी को
आज फोकस में

मुंगेली : राजीव युवा उत्थान योजना: दस्तावेज सत्यापन रायपुर में 27 व 28 जनवरी को

राजनांदगांव : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर 25 जनवरी तक
आज फोकस में

राजनांदगांव : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर 25 जनवरी तक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp