Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर बस्तर कांकेर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन सांसद नाग 29 अगस्त को करेंगे शुभारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर,:—खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इसी दिवस फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, जिसके तारतम्य में भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उक्त दिवस को सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न प्रकार की खेल संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, फिट इंडिया शपथ और आउटडोर खेल एवं मनोरंजन आदि शामिल है। इसी तारतम्य में जिला स्तर पर 29 अगस्त को सुबह 11 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के डोम में शपथ ग्रहण एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के द्वारा खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। तदुपरांत आउटडोर खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को पर प्रातः 11 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के डोम में खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इनडोर मेम्स इत्यादि पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को जिला स्तरीय ‘संडे ऑन सायकल’ कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन शासकीय नरहरदेव स्कूल के खेल मैदान से पुराना बस स्टैण्ड तक प्रातः 7.30 बजे से आरंभ किया जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त आयोजन को सफल बनाने विद्यालयों, महाविद्यालयों के खिलाड़ियों, एन.सी.सी., एन.एस.एस, रेडक्रॉस सोसायटी के वालिंटियर्स एवं व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp