Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों को धान की फसल के लिए समय पर खाद न मिल पाने की शिकायतों ने लिया गंभीर रूप ,,, पढ़ें पूरी खबर

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में किसानों को धान की फसल के लिए समय पर खाद न मिल पाने की शिकायतों ने एक गंभीर रूप ले लिया है। इस मसले को उठाते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि सेवा सहकारी समितियों में यूरिया खाद की भारी कमी बनी हुई है। समाचार पत्रों और किसानों की शिकायतों से यह तथ्य सामने आया है कि किसान समय पर खाद नहीं डाल पा रहे हैं, जिससे उनकी फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विक्रेताओं द्वारा यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ऐसे हालात में गरीब और छोटे किसान खाद खरीदने से वंचित हो रहे हैं और उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि धान का मौसम किसानों के लिए सबसे अहम होता है। अगर इस समय खाद नहीं मिला तो उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। मैंने कलेक्टर से मांग की है कि मस्तूरी विधानसभा के किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाए। साथ ही समितियों और विक्रेताओं पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि कोई भी कालाबाजारी करने की हिम्मत न कर सके। किसानों का हक छीना नहीं जाना चाहिए। खाद की किल्लत और ऊंचे दामों पर बिक्री से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान संगठनों का कहना है कि अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो आंदोलन का रास्ता अख़्तियार करना पड़ सकता है।

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
आज फोकस में

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा
आज फोकस में

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp