Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, अटल परिसर का हुआ शुभारंभ

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित अटल परिसर का हुआ लोकार्पण, रतनपुर को विकास की नई उड़ान

रतनपुर/बिलासपुर, :—
रतनपुर नगर विकास के इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने रतनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल परिसर का भव्य लोकार्पण कर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए 1.67 करोड़ रुपये की लागत से नवीन कार्यालय भवन, 30 लाख की लागत से अटल परिसर, तथा 48.66 लाख रुपये से निर्मित आश्रय स्थल का लोकार्पण किया गया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1.90 करोड़ रुपये लागत के 76 कार्यों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास अनुज्ञा पत्र और घरों की चाबी सौंपी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अटल जी को युगपुरुष बताते हुए कहा, “उनका जीवन संकल्प, विचार और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए मिसाल है। रतनपुर में अटल परिसर का लोकार्पण हमारे लिए गर्व का क्षण है।”उन्होंने कहा कि अटल जी की सोच ने गांवों में विकास की क्रांति लाई। आज डबल इंजन की सरकार के माध्यम से पूरे प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है। उन्होंने रतनपुर को तालाबों की नगरी बताते हुए कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के वास्तविक निर्माता हैं, जिनके योगदान से यह राज्य अस्तित्व में आया।उन्होंने रतनपुर में 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विकास निधि की घोषणा करते हुए तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।


उन्होंने कहा, “यह वर्ष अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। रतनपुर के वैभव के अनुरूप इसके विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।” उन्होंने जानकारी दी कि रतनपुर में 2900 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 2296 पूर्ण हो चुके हैं।कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।


उप मुख्यमंत्री साव ने इस अवसर पर रतनपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और एक पुस्तक का विमोचन भी किया।कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव , मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ,

मंडल महामंत्री प्रशांत यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला, कोटा जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, एसडीएम नीतिन तिवारी , रामदेव कुमावत, दीपक सिंह, , बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजू ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घनस्याम रात्रे , शीतल जायसवाल , पुष्पकान्त कश्यप पार्षदगण, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

सुशासन तिहार में गांव पहुंचा राजस्व अमला, अतिवृष्टि प्रभावित 61 परिवारों को मिला मुआवजा
आज फोकस में

सुशासन तिहार में गांव पहुंचा राजस्व अमला, अतिवृष्टि प्रभावित 61 परिवारों को मिला मुआवजा

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न

कोलियारी के समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 176 आवेदन प्राप्त
आज फोकस में

कोलियारी के समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 176 आवेदन प्राप्त

जगदलपुर में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, कई राज्यों के CM होंगे शामिल
आज फोकस में

जगदलपुर में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, कई राज्यों के CM होंगे शामिल

छत्तीसगढ़: सोमवार को हादसों से दहला कोरबा, अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की गई जान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़: सोमवार को हादसों से दहला कोरबा, अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की गई जान

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी
आज फोकस में

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp