Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाद बिजली पानी बदहाल सड़कों और राजस्व विभाग के रवैय्ये के खिलाफ चक्काजाम

सरकार का एजेंडा अडानी के लिए काम कर रहा –  अटल श्रीवास्तव

कोटा – जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को जगाने ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जयस्तंभ नाका चौक पर बड़ी संख्या में किसान पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने सांकेतिक चक्का-जाम एवं धरना आंदोलन किया।

यूरिया डीएपी खाद की कमी कालाबाजारी व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़को की खसता हालत विशेषकर ग्राम अमाली बिल्लीबंद और श्रीपारा, राजस्व विभाग के तहसीलदार आरआई और पटवारी की कार्य प्रणाली नामांतरण नही करना लगातार अपने आफिस पर अनुपस्थित रहना आदि को लेकर चक्का-जाम किया गया।

बड़ी संख्या में उपस्थित किसान कोटा नगरपंचायत क्षेत्र के आम नागरिक एवं पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विधायक अटल श्रीवास्तव नें कहा कि दो साल हो रहे सरकार पटरी पे नही आई सरकार का एजेंडा अडानी के लिए काम कर अडानी के लिए सड़के बन रही जंगल कट रहे रेल लाईन बिछ रही है l

आम जनों के हित में सरकार काम नही कर रही इसलिए सांकेतिक चक्काजाम किया जा रहा है l कोटा में ट्रेनों के लिए जनहित आंदोलन में युवाओं पर केस दर्ज किया गया

वो पेशी जा रहे उसपे कोई सुनवाई नही हो रही l तेंदुआ जोगीपुर कंचनपुर धूमा केंदा में बडे़ बडे़ लोगों के हाथों शासकीय भूमि सौंप दी गई है कार्यवाही के नाम पर सिर्फ जांच चल रही है l

सड़को की हालत बदहाल हो गई है गांव गांव में टंकी बन गई पाईप लाईन बिछ गई बोरिंग नही हुए जिसके कारण पानी की समस्या बनी हुई है

जिसेके कारण यह चक्का जाम किया गया है आगे बडा़ आंदोलन किया जाएगा l

चक्का-जाम से जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठकर बातचीत करना स्वीकार किया और चक्का जाम स्थगित कर दिया गया।

जनपद पंचायत के कार्यालय में विधायक की उपस्थिति में जिला पंचायत जनपद पंचायत सदस्यों के साथ ब्लॉक कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों ने बैठक की समस्याओं पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्थ किया कि समस्याओं का निराकरण जल्द किया जावेगा।

आंदोलन में ब्लॉक अध्यक्ष कोटा आदित्य दिक्षित अरूण त्रिवेदी प्रकाश जयसवाल कुलवंत सिंह माया मिश्रा फुलचंद अग्रहरि सूरेश सिंह चौहान

आक्रोष त्रिवेदी धर्मेंद्र देवांगन सचिन साहू कान्हा गुप्ता कमलू कश्यप देवेंद्र कौशिक संतोष मिश्रा यासीन खान वीना मसीह शिवदत्त पाण्डेय

अमित गुप्ता रजनी पिंटू मरकाम अलीबाबा कश्यप मनोज मरावी संतोष बघेल कमल बिंझवार प्रतीक त्रिवेदी श्याम यादव अजय चौहान सहित सरपंच एवं जनपद सदस्य कांग्रेस कार्यकर्ता किसान व नगरवासी बडी़ संख्या में उपस्थित थे।

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
आज फोकस में

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
आज फोकस में

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”
आज फोकस में

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp