Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दर्राभाठा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स के नाम पर लाखों रुपए की अवैध वसूली…. ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सचिव, रोजगार सहायक, पंचायत ऑपरेटर पर जबरन वसूली का लगाया आरोप

सीपत,,,- जिले के सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभाठा में मकान टैक्स वसूली में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और ऑपरेटर द्वारा उनसे निर्धारित टैक्स से कई गुना अधिक राशि ली गई। इस संबंध में प्रभावित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर बिलासपुर एवं जनपद अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।शिकायतकर्ताओं में अश्विनी कुमार मिरी, जय नारायण भरद्वाज, धनसाय पांडे, रामस्वरूप रात्रे, चंद्रप्रकाश रात्रे, संतोष कुमार, चैतराम रात्रे और विजय कुमार चंद्राकर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

इनका कहना है कि वर्ष 2025 में जब पंचायत दर्राभाठा के निवासियों से मकान टैक्स वसूली की गई तो पंचायत सचिव परमेश्वर सोनवानी, रोजगार सहायक सुमित्रा बाई साहू और पंचायत ऑपरेटर नरेंद्र यादव ने उनसे तय दर से कहीं अधिक राशि वसूली। ग्रामीणों ने बताया कि उनसे टैक्स के नाम पर 20 हजार से लेकर 3 लाख रुपये तक की राशि जबरन वसूल ली गई। इतना ही नहीं, जब उन्होंने विरोध किया और अधिक राशि लौटाने की मांग की तो जिम्मेदार अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि अतिरिक्त वसूली गई रकम लौटा दी जाएगी। लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक राशि वापस नहीं की गई। शिकायत में कहा गया है कि बार-बार कहने पर संबंधित लोगों द्वारा केवल आज दूंगा, कल दूंगा कहकर टालमटोल की जा रही है। आवेदकों का कहना है कि उन्होंने टैक्स जमा करने की सभी रसीदें सुरक्षित रखी हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर के कर्मचारी इस प्रकार की मनमानी कर लोगों से हजारों-लाखों की राशि ठग रहे हैं। मामला गंभीर होते देख आवेदकों ने सीधे जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इससे पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार और बढ़ सकता है तथा लोगों का भरोसा शासन-प्रशासन से उठ जाएगा।

इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उनसे वसूली गई अतिरिक्त राशि तत्काल वापस कराई जाए। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि जब ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर आपत्ति की थी तो जनपद सीईओ मस्तूरी से भी फोन पर शिकायत की गई थी। उस दौरान भी आश्वासन दिया गया था कि अतिरिक्त राशि वापस कर दी जाएगी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अब सभी शिकायतकर्ता एवं ग्रामवासी जिला प्रशासन से आशा कर रहे हैं कि शीघ्र ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और उनसे वसूली गई अतिरिक्त टैक्स राशि ग्रामीणों को वापस कराई जाएगी

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp