Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समर्पण की मिसाल बने रतनपुर के शिक्षक शिवकुमार छत्रवांणी, मिला राज्यपाल पुरस्कार

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:—- माँ महामाया की पावन नगरी रतनपुर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपना गौरव बढ़ाया है। नगर के वार्ड क्रमांक 05 निवासी एवं अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक शिवकुमार छत्रवांणी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजकीय शिक्षक सम्मान (राज्यपाल पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 5 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर में आयोजित गरिमामयी समारोह में महामहिम राज्यपाल रमण डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से प्रदान किया गया।

शिवकुमार छत्रवांणी वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा (संकुल-कलमीटार, विकासखंड-कोटा, जिला-बिलासपुर) में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत हैं। अपने पूरे शिक्षक जीवन में उन्होंने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता दी, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठा, अनुशासन और नवाचार को साधन बनाया।उनका यह सम्मान केवल एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उन तमाम शिक्षकों का सम्मान है, जो सीमित संसाधनों में भी शिक्षा की लौ को जलाए रखते हैं। छत्रवांणी सर की सफलता यह बताती है कि जब एक शिक्षक समर्पण और सेवा की भावना से कार्य करता है, तो वह समाज को दिशा देने वाला दीपक बन जाता है।

समाज को मिली प्रेरणा

शिवकुमार जी का यह सम्मान रतनपुर ही नहीं, पूरे बिलासपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। उनके विद्यार्थी, सहकर्मी और क्षेत्रवासी उनके इस उपलब्धि पर हर्षित हैं। इस सम्मान के माध्यम से नई पीढ़ी को यह संदेश भी गया है कि शिक्षकों का परिश्रम न केवल कक्षाओं तक सीमित होता है, बल्कि वह राष्ट्र निर्माण की नींव रखता है।
“शिक्षक का समर्पण राष्ट्र की समृद्धि का आधार होता है, और शिवकुमार छत्रवांणी ने इस वाक्य को अपने जीवन से चरितार्थ कर दिखाया है।”

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp