Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आदिवासी विकास विभाग में हुए टेंडर में गडबडी़ की ठेकेदारों नें कलेक्टर से की शिकायत

ठेकेदारों का आरोप अपने चहेतों को लाभ दिलाने बदले नियम

बिलासपुर – सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर के अंतर्गत आने वालेे आश्रम तथा छात्रावासों में मरम्मत कार्य होने थे जिसके लिए विभाग ने टेंडर निकाला था । निविदा क्रमांक निर्माण 2025-26 /1644 दिनांक 04.08.2025 समाचार पत्रों में संक्षिप्त रूप से प्रकाशित की गई थी । इस निविदा में बिना एनआईटी नम्बर और दिनांक में बिना परिवर्तन किए ही दो बार नियमों में बदलाव कर दिया गया ।
ठेकेदारों ने विभाग के द्वारा निकले टंेडर में हेरफेर का आरोप लगाते हुए निविदा समिति के एक बाबू पवन शर्मा पर भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने चहेतों को काम दिलाने के लिए नियमों में दो बार संशोधन किया और कई नई शर्तो को जोड़ा है जिसकी जांच के लिए ठेकेदारों ने कलेक्टर से लिखित में शिकायत की है जिसके बाद कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच के लिए मार्क किया है ।

ठेकेदारों ने बताया कि संशोधित नियमों एवं शर्तो के लगाए जाने पर हमने कार्यालय में संपर्क किया और लोक निर्माण विभाग के किस नियम के तहत प्रकाशित निविदा के संशोधन के नियमों की जानकारी चाही तो विभाग ने ठेकेदारों को संतोषप्रद जवाब नहीं दिया ।

ठेकेदारों का आरोप है कि निविदा प्रपत्र के लिए जो आवेदन किया गया था विभाग के द्वारा उसी समय आवेदन में लगे दस्तावेजों को देखकर निविदा फार्म दिया जाना था विभाग ने जब हमें आवेदन फार्म दे दिया तो हमें लगा कि हमारे दस्तावेज सहीं है और हमने अपने आवेदन जमा किए लेकिन बाद में विभाग ने उन्हीं दस्तावेजों में कमी बताकर अपात्र घोषित कर दिया ।

जिन ठेकेदारों के फार्म को अपात्र कर दिया जिससे ठेकेदारों को मानसिक क्षति के साथ ही आर्थिक नुकसानी भी हुई है और आदिवासी विकास विभाग के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं । ठेकेदारों ने ये भी कहा कि पहले भी जो टेंडर निकाले गए थे उसमें भी इतने नियम एवं शर्ते नहीं थी लेकिन इस अपने लोगों को ठेका दिलाने के लिए विभाग ने ये खेल खेला है ।

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp