Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर:-राज्य रजत जयंती पर ‘प्रोजेक्ट संस्कृति’ के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम

वाद्ययंत्रों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

रायपुर, :—-छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित प्रोजेक्ट संस्कृति के अंतर्गत राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में योग–संगीत–चिकित्सा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की यह कड़ी थी, जिसमें संगीत, योग और मानसिक स्वास्थ्य को एक साथ मंच पर प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। अतिथियों ने न केवल कार्यक्रम की सराहना की, बल्कि मंच पर प्रस्तुति देकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

हार्मोनिका क्लब द्वारा माउथ ऑर्गन, बांसुरी, शहनाई, मेलोडीका, सैक्सोफोन और विसलिंग जैसे मुख वाद्ययंत्रों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।

वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम संगीत, योग और चिकित्सा का एक दुर्लभ संगम था, जो समाज में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सहायक है। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp