
कांग्रेस के गढ़ सीपत संगठन होगी बदलाव….नए चेहरे को मिल सकता मौका
सीपत,,,,,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक भागवत साहु जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे।
बैठक में संबंधित ब्लॉक सीपत के इच्छुक कांग्रेसजन ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अपना बायोडाटा प्रस्तुत कर दावेदारी पेश कर सकते हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत हेतु दिनांक : 21 सितम्बर 2025 (रविवार)समय : शाम 5:00 बजे
स्थान रेस्ट हाउस, सीपत आप सभी कांग्रेसजन से सादर निवेदन है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी राजेन्द्र धीवर
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,सीपत ने दी है l









