Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी वरदान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

 

रायपुर :–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया है। सूरज की रोशनी अब यहां न सिर्फ घरों को जगमग कर रही है बल्कि मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का साधन भी बन रही है।
बेमेतरा निवासी धनेश गुप्ता ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम और अपने लॉज पर 4 केवीए का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। पहले जहां हर महीने उनका बिजली बिल हजारों रुपए तक पहुंच जाता था, वहीं अब उनका बिल लगभग शून्य हो गया है। गुप्ता का कहना है कि अब मेरे घर और लॉज दोनों की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। बिजली बिल न के बराबर रह गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह निवेश मात्र दो-तीन साल में ही वसूल हो जाएगा। इसके बाद मुफ्त बिजली के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी होगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से आसानी से फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाती है और सब्सिडी की राशि सीधे खाते में जमा होती है। केंद्र सरकार से उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्राप्त हुई है। इससे सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई। श्री गुप्ता ने कहा कि इस योजना से जहां आम जनता को आर्थिक बचत और अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है। “सौर ऊर्जा अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
धनेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया और लोगों से अपील की कि हर घर को इस योजना से जुड़ना चाहिए। आज हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक और पर्यावरण रक्षक भी बन सकते हैं।

Advertisement Box

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp