
सीपत न्यूज,,,,,विगत कई वर्षों से सीपत को केंद्र बनाने की बहुत प्रशिक्षित मांग सामने आ रही थी,आस पास के सभी ग्रामों का केंद्र बिंदु रहा है, जहां पर इस संबंध में शनिवार को साहू समाज केंद्र सीपत के निर्वाचन हेतु केंद्र मचखंडा सहित समस्त 13 ग्राम के जनप्रतिनिधि सामाजिक बंधु, मातृत्व शक्ति, युवा आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिसमें आपसी सहमति बनाकर आसपास के ग्राम गुड़ी, दर्राभांठा, हिन्दाडीह, झलमला, नवागांव, पोड़ी आदि ग्रामों से उपस्थित बुद्धिजीवियों के द्वारा सर्वसम्मति से भक्त माता कर्मा भवन सीपत में बैठकर आज से सीपत केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसके प्रथम निर्विरोध केन्द्राध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू को बनाया गया एवं उपाध्यक्ष घनश्याम साहू को बनाया गया
एवं महिला उपाध्यक्ष श्रीमती नागेश्वरी साहू जी को बनाया गया नव नियुक्त सीपत केंद्र के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत सम्मान किया गया ।
केंद्राध्यक्ष दुर्गा साहू ने कहा कि समाज सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए सभी बुद्धिजीवियों का सादर धन्यवाद, जो आप सभी ने मुझ पर भरोसा जताया है कि निश्चित ही मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और समाज को नई ऊर्जा, नई गति प्रदान करूंगा ।










