Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महामाया के दर्शन लिए पद यात्रा कर लाखों श्रद्धालु पहुंचे रतनपुर,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में रही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर;— वर्ष 2025 के शारदीय नवरात्र 22 सितंबर को शुरू हुआ, सप्तमि तिथि पर लाखों श्रद्धालुगण दूर-दूर से रतनपुर मॉ महामायादेवी मंदिर दर्शन करने आये, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगणों की ड्युटी कदम-कदम पर लगाई गई थी,

ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन यात्रा के दौरान किसी प्रकार का कोई परेशानी अथवा किसी प्रकार आपराधिक घटना ना हो। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सप्तमि तिथि की सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किया गया ।

सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया । सप्तमी के चलते लाखों की संख्या में पदयात्रियों के द्वारा मॉ महामायादेवी की दर्शन कियेा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया एवं अलग से 10 पैदल एवं वाहन पेट्रोलिंग भी लगाई गई थी।सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने स्वयं रात को तीन बजे तक नगर भ्रमण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह उपस्थित रहे । इस यात्रा के दौरान हजारो असामाजिक तत्वों की कई गई सघन चेकिंग की गई ।

चेकिंग के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वार पहने हुए 1000 से अधिक चुड़ा, पंच , कैंची एवं रखे चाकू आदि सामान जप्त किया गया ।

सप्तमि तिथि में अव्यवस्था फैलाने वाले 02 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भी दाखिल किया गया।

इस प्रकार बिलासपुर पुलिस के द्वारा अपनी ड्युटी के प्रति ईमानदारी, सतर्कता एवं कड़ी मेहनत के कारण नवरात्रि की विशेष पैदलयात्रा ड्युटी शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp