Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलरामपुर : कलेक्टर एवं एसपी ने ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

बलरामपुर,:—-सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिले में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू की गई। इसी कड़ी में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर एवं एसपी ने जिलेवासियों से नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम सहित यातायात नियमों का पालन करने अपील की है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया सहित अन्य जन मौजूद रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नो हेलमेट नो पेट्रोल की जानकारी के साथ ही यातायात नियमों के संबंध में नागरिकों को जानकारी देगा।
कलेक्टर कटारा ने कहा कि सभी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। साथ ही उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से नियम का पालन करने को कहा है, इससे दुर्घटनाओं में जन हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि नो हेलमेट नो पेट्रोल के संबंध में पूर्व में ही पेट्रोल पम्प संचालकों और दो पहिया वाहन एवं हेलमेट विक्रताओं की बैठक लेकर नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर कटारा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक जनहानि बिना हेलमेट के होती है। जागरूकता रथ का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने कहा कि जिले में यातायात नियमों के प्रति लोगों को समझाइश दी जा रही है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय विशेष रूप से यातायात नियमों का पालन करते हुए अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp