Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं मिजोरम राज्यपाल जनरल विके सिंह के कर कमलो से “नेस्टफेस्ट” “माई होम इंडिया” द्वारा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हुए सम्मानित

दिल्ली, तालकटोरा स्टेडियम में
My Home India द्वारा तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित 8th North East Students’ Festival (NES.t Fest 2025) एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। नेटफेस्ट (NEST Fest) “माई होम इंडिया” द्वारा आयोजित एक त्योहार है, जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की संस्कृति, संगीत और परंपराओं का जश्न मनाता है। इसका उद्देश्य पूरे भारत के छात्रों, युवाओं, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं को एक साथ लाकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस साल, 8वें उत्तर-पूर्व छात्र महोत्सव के तहत, नेटफेस्ट 2025 का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2025 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में “संस्कृति से जलवायु तक: युवा जनादेश” थीम के साथ हुआ।

इस अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को घर वापसी अभियान जैसे कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।


कार्यक्रम में मिज़ोरम के राज्यपाल एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह, मा० मुख्यमंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता के करकमलों द्वारा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील देवधर आदि देश के विभिन्न प्रदेशों के गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रबल प्रताप सिंह जुदेव को सम्मानित किया गया। इस भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों से राजनीतिज्ञ, केंद्रीय मंत्रीगण, समाज सेवी, व्यवसाई, शिक्षाविद, मीडिया के जाने माने लोग एवं कई अन्य महानुभावों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत मीडिया से बात करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने कहा
*“यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं और जनजातीय भाइयों-बहनों का है जो घर वापसी के इस पावन अभियान में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। यह सम्मान वास्तव में जनजातीय समाज की अपनी जड़ों की ओर लौटने की आस्था और घर वापसी आंदोलन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर-पूर्व आज नई ऊर्जा, विश्वास और विकास का प्रतीक बन चुका है। यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी का अहसास कराता है कि मैं अपनी शक्ति और जीवन को राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा में और भी दृढ़ संकल्प के साथ समर्पित करूँ।”*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नार्थ ईस्ट के 8 राज्यों को “अष्ट लक्ष्मी ” कहा हैं l
“अष्ट लक्ष्मी उत्तर पूर्व” वाक्यांश पूर्वोत्तर भारत के उन आठ राज्यों को संदर्भित करता है जिन्हें “अष्ट लक्ष्मी” या आठ समृद्धि के रूप कहा जाता है, जो हैं: असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम. यह शब्द देवी लक्ष्मी के आठ रूपों के बजाय, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के इन आठ राज्यों की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विविधता का प्रतीक है. इन राज्यों को विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रथाओं के उत्सव और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने वाले एक मंच के रूप में भी पहचाना जाता है, जिसे अष्टलक्ष्मी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है.

माय होम इंडिया का यह 8वा सम्मलेन था. इस संस्था ने नार्थ ईस्ट के युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं l
इस भव्य समारोह में देशभर से आए उत्तर-पूर्व के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारत की एकता, विविधता और अखंडता की जीवंत झलक प्रस्तुत की।।

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp