
सीपत,,,,-एशिया के सबसे बड़े ब्लाक विकास खंड बिल्हा में पूर्व में विकास खंड तखतपुर,मस्तुरी में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, जीपीएम जिले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी,शिक्षा संभाग बिलासपुर में सहायक संचालक और जांजगीर चापा जिले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैसे विभिन्न प्रशानिक पदों में में कार्यानुभव रखने वाले श्री भूपेंद्र कौशिक ने विकास खंड बिल्हा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया|
विकास खंड बिल्हा क एवम जिले के विभिन्न शिक्षक संगठन , विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने नवपदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक को बुके भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं ब्यक्त किया|
इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र कौशिक ने कहा कि अपने लंबे अनुभवों का लाभ शिक्षा विभाग के उत्कृठता के साथ कार्य करने की बात कही साथ ही विभागीय दिशा निर्देशों का बेहतर क्रियान्वयन हेतु तालमेल और समन्वय से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु सभी के सहयोग से लक्ष्य पूर्ण कार्य करने की बात कही इस अवसर पर शुभचिंतकों ने हर्ष ब्यक्त किया|








