Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के अधिकार हुए शून्य घोषित कार्यकारी अध्यक्ष बने उमाशंकर साहू

रतनपुर :— चांपी जलाशय स्थिति जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह में प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें कई गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए रतनपुर प्रेस क्लब के वर्तमान पदाधिकारियों के पद को शून्य घोषित कर दिया गया।
गौरतलब है कि लंबे समय से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के कार्यकलापों से असंतुष्ट सदस्यों के द्वारा प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों को आवेदन दिया गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए संस्थापक सदस्यों के द्वारा चांपी जलाशय स्थिति जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह में रतनपुर प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक में संस्थापक सदस्यों एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी में गहन चर्चा हुई जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक अनियमितताओं और चुने हुए पदाधिकारियों की अध्यक्ष रवि ठाकुर द्वारा उपेक्षा को देखते हुए रतनपुर प्रेस के पदाधिकारियों के अधिकार को शून्य घोषित करते कर दिया गया है ऐसे में आगामी निर्णय तक संस्थापक सदस्य उमाशंकर को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। जब तक आगामी रतनपुर प्रेस क्लब की बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उमाशंकर साहू रतनपुर प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में प्रेस क्लब का संचालन करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp