Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाल शिक्षा की नई राह ,आंगनबाड़ी केन्द्र कुंदला में खिल रही नन्हीं प्रतिभाएँ

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर,:-;;; जिले के छोटे से गाँव कुंदला में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र आज बच्चों की हँसी-खुशी और सीखने की लय से गूंज उठा है। यहाँ स्कूल पूर्व अनौपचारिक शिक्षा का सतत् आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की नई मिसाल बन रहा है। हर सुबह जब सूरज की पहली किरणें गाँव की गलियों में उतरती हैं, तो आंगनबाड़ी केन्द्र के द्वार पर छोटे-छोटे कदमों की आहट सुनाई देने लगती है। पाँच वर्ष की मनीषा कुमेटी, पिता राजकुमार और माता ममता की बेटी, अपने नन्हे हाथों में स्लेट और चॉक लिए मुस्कुराती हुई आती है। वहीं उसका साथी अंकुश, पिता फूलचंद और माता लखमी पोयाम का बेटा, उत्साह से भरा हुआ अपने दोस्तों के साथ गिनती गुनगुनाता हुआ केन्द्र पहुँचता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के साथ खेल-खेल में उन्हें अक्षर, गिनती और रंगों की पहचान सिखाते हैं। “एक, दो, तीन” की मधुर आवाज़ों के बीच कभी तालियों की गूंज उठती है, तो कभी बच्चों की हँसी से पूरा केन्द्र खिल उठता है। यह कार्यक्रम केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, मदद की भावना, मेलजोल, संयम और आत्मविश्वास जैसी मानवीय मूल्यों की नींव भी डाल रहा है। बच्चों को यह सिखाया जा रहा है कि कैसे वे दूसरों की सहायता करें, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और नियमों का पालन करते हुए खुशहाल माहौल में सीखें।

कुंदला आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता बताती हैं कि पहले गाँव के कई बच्चे विद्यालय आने से झिझकते थे, लेकिन अब वे स्वयं उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। माता-पिता भी अब अपने बच्चों की प्रगति देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं। कु. मनीषा अब अपने घर में गिनती और अक्षर पहचान सिखाने लगी है, जबकि अंकुश ने “बड़ा और छोटा” का अंतर पहचानना सीख लिया है। दोनों ही बच्चे शिक्षा के प्रति जिज्ञासु और आत्मविश्वासी बनते जा रहे हैं। इस तरह कुंदला का आंगनबाड़ी केन्द्र न केवल शिक्षा का केन्द्र बना है, बल्कि बाल विकास, सामूहिकता और सकारात्मक सोच का भी प्रतीक बन गया है। यहाँ की छोटी-छोटी सफलताएँ आने वाले कल के लिए बड़ी उम्मीदें जगा रही हैं।

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp